Latest News

पंजाबः विजिलेंस के राडार पर दो पूर्व कैबिनेट मन्त्री,करोड़ों के घोटाले के मामले

By 06-2-2023

Published on 06 Feb, 2023 09:15 AM.

चंडीगढ़(प्रजातंत्र शक्ति,जातिन्द्र टंडन)करोड़ों रुपए के सिंचाई घोटाले के मामले में पंजाब विजिलेंस की जांच का फोकस अब दोनों पूर्व मंत्रियों पर आ गया है। पूर्व मंत्री जनमेजा सिंह सेखों और पूर्व मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों को विजिलेंस टीम अब तीसरी बार पूछताछ के लिए मुख्यालय आने के लिए समन कर सकती है। क्योंकि जांच टीम ने दोनों पूर्व मंत्रियों द्वारा दिए गए अपनी संपत्ति के ब्यौरे की क्रास जांच का प्रोसेस शुरू कर दिया है।विजिलेंस जांच की रडार पर उक्त दो मंत्रियों के अलावा रिटायर्ड IAS अधिकारयों सर्वेश कौशल, काहन सिंह पन्नू और केबीएस सिद्धू भी हैं। जांच टीम इन सभी अधिकारयों से पूछताछ कर चुकी है और अब इनकी संपत्ति की क्रास जांच भी की जा रही है। इन अधिकारियों से इनके सेवा काल के दौरान टेंडर प्रक्रिया से लेकर पेमेंट और फाइल क्लियरिंग से संबंधित सवाल-जवाब किए जा चुके हैं।

Viewers: 51774

Reader Reviews

Please take a moment to review your experience with us. Your feedback not only help us, it helps other potential readers.


Before you post a review, please login first. Login
Related News
ताज़ा खबर
e-Paper